प्रिस्टन केयर का मूल्यांकन 55 करोड़ डॉलर पार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 5:41 AM IST

हेल्थकेयर स्टार्टअप प्रिस्टन केयर ने अमेरिकी इन्वेस्टमेंट फंड टाइगर ग्लोबल मैनेजमेंट की अगुआई में डी सीरीज की फंडिंग के तहत 5.3 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। इस फंडिंग के बाद प्रिस्टन केयर का मूल्यांकन बढ़कर 55 करोड़ डॉलर हो गया है, जो छह महीने पहले के 25 करोड़ डॉलर के मूल्यांकन के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा है। इस दौर में प्रिस्टन केयर के मौजूदा निवेशकों सिकोया कैपिटल, हमिंगबर्ड वेंचर्स और एपिक कैपिटल के साथ टाइगर ग्लोबल शामिल हुई।
प्रिस्टन केयर के सह-संस्थापक एच. सिंह ने कहा, शल्य चिकित्सा में लेजर पर ध्यान केंद्रित करने और भारत में मरीजों को बिना किसी अवरोध के सेवाएं मुहैया कराने से हमें पिछले 2.5 साल में 25 लाख से ज्यादा मरीजों का उपचार करने में मदद मिली है। प्रिस्टन केयर 100 क्लिनिक का परिचालन करती है और शल्य चिकित्सा की सुविधा के लिए 400 से ज्यादा अस्पतालों से जुड़ी है।

First Published : April 20, 2021 | 11:28 PM IST