कंपनियां

Power Grid के निदेशक मंडल ने बॉन्ड के जरिए 5,700 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन पहली किस्त में 500 करोड़ रुपये जुटाएगी और 'ग्रीन शू' विकल्प के तहत अतिरिक्त 1,400 करोड़ रुपये जुटा सकती है।

Published by
भाषा   
Last Updated- July 29, 2023 | 4:27 PM IST

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन (Power Grid Corporation) के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष में बॉन्ड के जरिए विभिन्न किस्तों में 5,700 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

कंपनी ने बयान में बताया कि जुटाए गए धन का उपयोग पूंजीगत व्यय, पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियों/ संयुक्त उपक्रमों को कर्ज देने और आम कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।

बयान के अनुसार यह मार्च 2034 तक चार परिचालन एसपीवी (विशेष प्रयोजन वाहन)- पावरग्रिड भुज ट्रांसमिशन, पावरग्रिड खेतड़ी ट्रांसमिशन सिस्टम, पावरग्रिड मेदिनीपुर जीरात ट्रांसमिशन सिस्टम और पावरग्रिड वाराणसी ट्रांसमिशन सिस्टम के नकदी प्रवाह के प्रतिभूतिकरण द्वारा किया जाएगा।

कंपनी पहली किस्त में 500 करोड़ रुपये जुटाएगी और ‘ग्रीन शू’ विकल्प के तहत अतिरिक्त 1,400 करोड़ रुपये जुटा सकती है।

ये भी पढ़ें: Rail Vikas Nigam की शेयर बिक्री को मिली अच्छी प्रतिक्रिया: DIPAM सचिव

First Published : July 29, 2023 | 4:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)