कंपनियां

‘Physics Wallah’ कर सकता है 120 कर्मचारियों की छंटनी

Physics Wallah ने एक बयान में कहा कि प्रदर्शन समीक्षा (पीडब्ल्यू) से उसके कुल कार्यबल का 0.8 प्रतिशत से भी कम प्रभावित होगा।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 20, 2023 | 10:00 AM IST

एडटेक कंपनी ‘फिजिक्स वाला’ प्रदर्शन के आधार पर 120 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि प्रदर्शन समीक्षा (पीडब्ल्यू) से उसके कुल कार्यबल का 0.8 प्रतिशत से भी कम प्रभावित होगा।

मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (पीडब्ल्यू) सतीश खेंग्रे ने एक बयान में कहा, ‘‘पीडब्ल्यू के तहत हम नियमित रूप से मध्यावधि और अंतिम अवधि के चक्रों में प्रदर्शन का आकलन करते हैं।

अक्टूबर में समाप्त होने वाले चक्र में हमारे कार्यबल के 0.8 प्रतिशत से कम कर्मियों यानी 70 से 120 ऐसे व्यक्तियों को कहीं और नौकरी खोजने के लिए कहा जा सकता है, जिनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं है।’’

First Published : November 20, 2023 | 10:00 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)