ओरेकल ने किया भारत में दूसरा क्लाउड रीजन स्थापित

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 15, 2022 | 5:33 AM IST

दुनिया की सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों में से शुमार ओरेकल भारत में अपना निवेश बढ़ा रही है। ओरेकल के लिए भारत प्रस्पिर्धियों एमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियों के साथ मुकाबले के लिए प्रमुख क्षेत्र बन गया है। कैलिफोर्निया के रेडवुड सिटी की इस कंपनी ने भारत के हैदराबाद में अपना दूसरा क्लाउड रीजन स्थापित करने की घोषणा की है। कंपनी भारतीय व्यवसायियों, सरकार और स्टार्टअप के लिए अपनी क्लाउड टेक्नोलॉजी बेचने पर बड़ा दांव लगा रही है।
भारत में ओरेकल के उपाध्यक्ष (क्लाउड) श्रीराम राजन ने कहा, ‘भारत दुनिया में उन कुछ देशों में से एक है जहां ऐसे दो क्लाउड रीजन हों। भारत के प्रति ओरेकल की प्रतिबद्घता स्पष्ट और यहां हमारे लिए तेजी से बढ़ रहा क्लाउड व्यवसाय है। भारत वैश्विक रूप से ओरेकल के लिए बेहद महत्वपूर्ण बाजार साबित होगा। हमने पिछले चार वर्षों में यहां अपना ग्राहक आधार दोगुना किया है।’

First Published : July 1, 2020 | 1:09 AM IST