नोकिया मिलाएगी एचसीएल से हाथ

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 11:16 PM IST

मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी नोकिया कॉरपोरेशन ने कहा है कि वह भारत में ग्राहकों को मूल्य वर्द्धित सेवाओं और मनोरंजन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए आईटी हार्डवेयर कंपनी एचसीएल इन्फोसिस्टम्स के साथ संयुक्त वेंचर स्थापित कर रही है। यह संयुक्त वेंचर को लेकर कानूनी मंजूरी साल के अंत तक ले ली जाएगी।
नोकिया इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डी. शिवकुमार ने कहा, ‘हमने भविष्य की वितरण रणनीति के तहत एचसीएल से यह समझौता किया है। इसके तहत मूल्य वर्द्धित सेवाओं और मनोरंजन सामग्री को सीधे तौर पर ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा।’
नोकिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट सर्विस ओवी नाम से शुरू की है, जिसमें संगीत, नेविगेशन और गेम्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

First Published : January 28, 2009 | 2:50 PM IST