आरपीजी ग्रुप की नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड को ग्रामीण वितरण फ्रैंचाइजी में बेहतर प्रदर्शन के लिए सिल्वर शील्ड अवार्ड से नवाजा गया है। यह पुरस्कार केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा दिया जाता है।
बिजली इकाई स्थापना के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कंपनी को यह पुरस्कार दिया जाता है। मंगलवार को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने वित्त वर्ष 2007-08 के लिए यह पुरस्कार नोएडा पावर कंपनी के प्रमुख कार्यकारी आर. सी. अग्रवाल को प्रदान किया।