नीरज बजाज ने दिया इस्तीफा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 6:45 PM IST

नीरज बजाज ने बजाज हिन्दुस्तान का निदेशक पद छोड़ दिया है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बजाज हिन्दुस्तान ने कहा कि नीरज बजाज ने कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है और यह 31 दिसंबर 2008 से प्रभावी माना जाएगा।
मालूम हो कि नीरज बजाज अक्टूबर 1999 से कंपनी के निदेशक थे। उनका इस्तीफा बजाज परिवार के उस समझौते के तहत हुआ, जिसमें कहा गया था कि राहुल, शेखर, मधुर और नीरज बजाज कंपनी से इस्तीफा देंगे और बजाज हिन्दुस्तान तथा बजाज कंज्यूमर केयर शिशिर बजाज का हो जाएगा। यह समझौता गत साल 21 दिसंबर को हुआ था।
बजाज समूह की बाकी सभी कंपनियां, जिसमें बजाज ऑटो लिमिटेड, बजाज इलेक्ट्रिक, मुकुंद लिमिटेड, बजाज फिनसर्व, बजाज होल्डिंग ऐंड इंवेस्टमेंट लिमिटेड शामिल है, राहुल बजाज के अधिकार में होंगी।

First Published : January 7, 2009 | 5:07 PM IST