नीरज बजाज ने छोड़ी बजाज हिन्दुस्तान

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 7:51 PM IST

बजाज बंधुओं के बीच 6 वर्ष पुराने विवाद के निपटारे के साथ ही नीरज बजाज ने बजाज हिन्दुस्तान के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।


बजाज हिन्दुस्तान ने बीएसई को बताया है कि नीरज बजाज ने कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा 31 दिसंबर, 2008 से प्रभावी हो गया है। नीरज बजाज अक्टूबर 1999 से कंपनी में निदेशक के पद पर थे।

पिछले साल 21 दिसंबर को बजाज परिवार में हुए समझौता के तहत बजाज हिन्दुस्तान और बजाज कंज्यूमर केयर को शिशिर बजाज के हवाले किया गया। समूह की बाकी कंपनियां राहुल बजाज के पास हैं।

First Published : January 7, 2009 | 10:48 PM IST