हैदराबाद की इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (एनसीसी) को 712 करोड़ रुपये के चार ठेके हासिल हुए हैं।
इनमें सिंगरेनी कोलियरी कंपनी लिमिटेड के लिए भट्ठी भेदन के लिए 360 करोड़ रुपये, नई दिल्ली की नैशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन लिमिटेड में निर्माण कार्य के लिए 161 करोड़ रुपये के ठेके शामिल हैं।
इसके अलावा बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के डिजाइन और निर्माणादि कार्य के तहत 150 करोड़ रुपये का ठेका भी शामिल है।
चौथा ऑर्डर मुंबई मेट्रोपोलिटन रिजन डेवलपमेंट अथॉरिटी से मिला है, जिसके तहत थाणे पर स्काई वॉक बनाने का काम शामिल है।