आईपीएल के दूसरे सीजन में पेप्सीको मुंबई इंडियंस टीम की आधिकारिक पार्टनर और आधिकारिक बेवरेज पार्टनर होगी। समझौते के बाद पेप्सीको अब आईपीएल की आठ टीमों में से एक मुंबई इंडियंस टीम का आधिकारिक पेय बन गया है।
इस समझौते के जरिए पेप्सीको को खिलाड़ियों की वर्दी पर ब्रांडिंग का एक्सक्लूसिव अधिकार मिल जाएगा। इसके जरिए इस ब्रांड की स्टेडियम में भी पर्याप्त उपस्थिति सुनिश्चित हो गई है।
पेप्सीको इंडिया के कार्यकारी उपाध्यक्ष (मार्केटिंग) संदीप सिंह अरोड़ा के मुताबिक, ”हमें मुंबई इंडियंस के साथ पेप्सीको के जुड़ाव की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है।
आईपीएल के दूसरे सीजन में पेप्सीको मुंबई टीम का आधिकारिक पेय होगी। इसके जरिए हमें महाराष्ट्र सहित देश भर के लाखों क्रिकेट प्रशंसकों के साथ जुड़ने में मदद मिलेगी।”
पेप्सी मासमीडिया, स्टेडियम, बाजार और ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों के लिए भी संचार सुविधाएं मुहैया कराएगी। मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने बताया, पेप्सी को साथ जोड़कर हमें खुशी हो रही है।