अगले माह मुंबई में आएगी एमटीएनएल की 3जी सेवा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 1:01 AM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल मुंबई में अपनी 3जी सेवा अगले माह पेश करेगी।
कंपनी का इरादा इस साल के अंत तक तीसरी पीढ़ी की मोबाइल सेवा के अपने ग्राहकों की संख्या 1,00,000 करने का है। एमटीएनएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम अगले माह मुंबई में अपनी 3जी सेवा पेश करने की योजना बना रहे हैं। 
एमटीएनएल ने दिल्ली में अपनी 3जी सेवा पिछले साल पेश की थी। उन्होंने कहा कि एमटीएनएल दिल्ली के शेष भाग में 3जी सेवाओं का विस्तार दो तीन महीनों में करेगी।
उन्होंने कहा हम अपनी 3जी सेवाओं के लिए आक्रामक मार्केटिंग नीति अपनाएंगे। इसमें हमें दो-तीन महीने का वक्त लगेगा। फिलहाल एमटीएनएल की 3जी सेवा जादू मध्य दिल्ली और दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों में है।

First Published : April 17, 2009 | 3:25 PM IST