मंदी से नहीं बच सकी माइक्रोसॉफ्ट

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:46 AM IST

मंदी के इस दौर में भी माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे अमीर और मुनाफे वाली कंपनी बनी हुई है, लेकिन अब उस पर भी मंदी का असर दिखने लगा है।
23 साल के इतिहास में पहली बार माइक्रोसॉफ्ट की तीसरी तिमाही की आमदनी में पिछले साल की तुलना में गिरावट आई है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि उसके मुनाफे में गिरावट वॉलस्ट्रीट की आशंकाओं से भी ज्यादा आई है।
आय और मुनाफे में आई कमी से यह साफ हो गया है कि दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी पर भी मंदी की मार पड़ने लगी है। जनवरी में माइक्रोसॉफ्ट ने पहली बार 5,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी।
माइक्रोसॉफ्ट ने शेष साल के लिए आमदनी के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है। साथ ही कंपनी को चालू तिमाही में भी स्थिति बेहतर होने की उम्मीद नजर नहीं आती है।

First Published : April 25, 2009 | 2:49 PM IST