कंपनियां

McDonald’s का दावा, शुद्ध ‘चीज’ का हो रहा उपयोग

McDonald's ने कहा हम हमेशा कड़े खाद्य मानकों का पालन करते रहे हैं और सभी लागू खाद्य कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करते हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 23, 2024 | 11:48 PM IST

फास्ट फूड श्रृंखला मैकडॉनल्ड्स की पश्चिम और दक्षिण भारत में कारोबार करने वाली फ्रैंचाइजी ने अपने उत्पादों में सिर्फ शुद्ध ‘चीज़’ का ही इस्तेमाल होने का दावा करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह इस बारे में ‘सक्षम अधिकारियों’ के साथ सहयोग कर रही है।

इससे पहले ऐसी रिपोर्ट आई थी कि महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) कंपनी के उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले ‘चीज’ की गुणवत्ता को लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड लिमिटेड की अनुषंगी इकाई हार्डकॉसल रेस्टोरेंट के पास भारत के पश्चिम और दक्षिण बाजारों में मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट के स्वामित्व और संचालन का फ्रेंचाइजी अधिकार है।

मैकडॉनल्ड्स इंडिया (पश्चिम और दक्षिण) ने एक बयान में कहा, ‘हम इस मुद्दे पर सक्रिय रूप से सक्षम अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं और उनके अंतिम स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं। हम हमेशा कड़े खाद्य मानकों का पालन करते रहे हैं और सभी लागू खाद्य कानूनों का पूरी तरह से अनुपालन करते हैं।’ वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

First Published : February 23, 2024 | 11:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)