मैकमिलन नहीं देगी वर्ष 2008 के लिए लाभांश

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 6:00 PM IST

प्रकाशन कंपनी मैकमिलन इंडिया 2008 के लिए लाभांश नहीं देगी। मौजूदा आर्थिक संकट और निश्चित विकास में निवेश सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
इसके अलावा कॉर्पोरेट गवर्नेंस निर्देशों को संशोधित करने के लिए बोर्ड का पुनर्गठन भी किया गया।
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि 25 फरवरी 2009 को कंपनी बोर्ड की बैठक में यह र्निण्य लिया गया है कि दिसंबर 2008 को समाप्त हुए वर्ष में किसी तरह के लाभांश की घोषणा नहीं की जाएगी।

First Published : February 26, 2009 | 5:00 PM IST