हौले-हौले विस्तार करेगी लिलीपुट

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 1:26 AM IST

मंदी और मांग में आई कमी के चलते किड्स वेयर बनाने वाली कंपनी लिलीपुट अपनी विस्तार योजना पर फिर से विचार कर रही है। कंपनी ने पहले कहा था कि वित्त वर्ष 2010 तक 150 नए स्टोर खोले जाएंगे।
लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए कंपनी ने कहा कि अब वह केवल 100 स्टोर खोलेगी। उल्लेखनीय है कि कंपनी के देशभर में करीब 200 स्टोर हैं। कंपनी ने इस बात के भी संकेत दिए कि जहां स्टोरों की संख्या अधिक होगी, वहां वह अपने स्टोर को बंद भी कर सकती है।
कंपनी के मुताबिक, 2 टीयर और 3 टीयर शहरों में पहले ही 9 स्टोरों को बंद किया जा चुका है। जहां तक नए स्टोरों के खोलने की बात है, तो कंपनी इसके लिए रिसर्च कंपनी से स्टोर के लोकेशन और अन्य जरूरी जानकारियां जुटा रही हैं।
कंपनी के उपाध्यक्ष कमल गुप्ता का कहना है कि कंपनी की बिक्री में इजाफा हो रहा है और अक्टूबर-दिसंबर 2008 के दौरान कंपनी की बिक्री में करीब 20 फीसदी का इजाफा हुआ है।

First Published : February 17, 2009 | 11:00 PM IST