ट्रांसजीन को 4 दवाओं का लाइसेंस

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 4:44 PM IST

फार्मा कंपनी ट्रांसजीन बायोटेक की 4 दवाओं के लिए ड्रग नियंत्रण विभाग से निर्माण लाइसेंस मिला है।


इन दवाओं का इस्तेमाल रक्त कॉलेस्टेरॉल को कम करने के लिए किया जाएगा। ये दवाएं हैं – ऑर्लिस्टैट, लोवास्टैटिन, सिम्वास्टैटिन और प्रावस्टैटिन। कंपनी ने बताया,’ऑर्लिस्टैट का इस्तेमाल मोटापा दूर करने के लिए किया जाता है।

इसके अलावा इस दवा का इस्तेमाल टाइप-2 मधुमेह के इलाज में सहायक दवा के रूप में भी किया जाता है।’ कंपनी इन दवाओं को जल्द से जल्द बाजार में उतारेगी।

First Published : January 2, 2009 | 11:05 PM IST