साल के अंत तक लांच होगी जगुआर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 4:45 AM IST

टाटा की स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर साल के अंत तक भारत में अपने उत्पाद लांच करेगी। टाटा समूह ने एक साल पहले जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) का अधिग्रहण किया था।
टाटा मोटर्स ने कहा, ‘जेएलआर ने इस बात की पुष्टि की है कि भारतीय बाजार में वह इस साल अपनी प्रीमियम प्रदर्शन वाली सैलून कारों और एसयूवी की बिक्री शुरू करने वाली है। उसने आज टाटा मोटर्स लिमिटेड के साथ एक समझौता भी किया है जिसके तहत टाटा मोटर्स विशिष्ट आयातक होगी।’
साल के अंत तक देश में आधिकारिक तौर पर प्रवेश करने के बाद ब्रिटेन के दोनों प्रमुख ब्रांड अपने वाहन बेचेंगे, जिसमें जगुआर की एक्सएफ व एक्सकेआर और लैंड रोवर की डिस्कवरी और रेंज रोवर शामिल है।
टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक रवि कांत ने कहा कि दोनों ब्रांडों के लिए यह एक पहल है और इससे जगुआर व लैंड रोवर को भारत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करने में मदद मिलेगी।

First Published : May 1, 2009 | 5:25 PM IST