Categories: आईटी

ऐपल ने भारत में शुरू किया आईफोन-13 का विनिर्माण

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 8:00 PM IST

ऐपल इंक ने भारत में आईफोन-13 बनाना शुरू कर दिया है क्योंंकि अमेरिकी तकनीकी दिग्गज चीन की आपूर्ति शृंखला पर अपनी निर्भरता कम करने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
आईफोन का उत्पादन ऐपल के ताइवानी कॉन्ट्रैक्ट्र मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन के संयंत्र मेंं हो रहा है, जो दक्षिण तमिलनाडु के श्रीपेरुंबदूर शहर में है। सूत्रों ने यह जानकार दी। ऐपल अपने आईफोन उत्पादन का कुछ हिस्सा चीन से अन्य बाजारों की ओर ले जा रही है, जिसमें भारत शामिल है और यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है। साथ ही कंपनी यहां आईपैड टेबलेट्स असेंबल करने की भी योजना बना रही है।
भारत और मैक्सिको व वियतनाम जैसे देश अमेरिकी ब्रांडों की आपूर्ति के लिहाज से अहम कॉन्ट्रैक्ट विनिर्माता बनते जा रहे हैं क्योंंकि कंपनी चीन से अपने उत्पादन को विशाखित करने की कोशिश कर रही है। स्थानीय तौर पर आईफोन-13 का उत्पादन चौथा मॉडल होगा। इससे पहले ऐपल ने साल 2017 में आईफोन एसई के साथ भारत में विनिर्माण परिचालन शुरू किया था।

First Published : April 11, 2022 | 11:12 PM IST