गोल-माल है या नहीं, तलाशेगा अब तीसरा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 6:03 PM IST

अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक खाद्य एवं दवा प्रशासन (यूएसएफडीए) ने कहा है कि वह रैनबैक्सी के पांवटा साहिब संयंत्र से दवा के एप्लीकेशंस के लिए तीसरे पक्ष के ऑडिट की मांग कर सकता है।
रैनबैक्सी की 30 दवाओं का अमेरिका में आयात पर प्रतिबंध लगाने के पांच महीने बाद नियामक ने कहा कि वह भारत में रैनबैक्सी के पांवटा साहिब संयंत्र के खिलाफ नई नियामकीय कार्रवाई कर रही है।
यूएसएफडीए ने कहा कि फर्जी आंकड़ों से निपटने के लिए नियामक ने पौंटा साहित इकाई के खिलाफ अपनी एप्लीकेशन इंटीग्रिटी पालिसी (एआईपी) लागू की है। 

इस बीच, नई दिल्ली से जारी एक खबर के मुताबिक रैनबैक्सी ने कहा है कि उसे यूएसएफडीए की ओर से फर्जी आंकड़े पेश करने संबंधी पत्र मिला है।
कंपनी ने कहा है कि वह इस बारे में उचित कार्रवाई करेगी। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि अभी वह इस पत्र और सूचनाओं का विश्लेषण कर रही है। उसने कहा कि कंपनी उचित समय में उचित कार्रवाई करेगी।

First Published : February 27, 2009 | 12:03 AM IST