बीमा कंपनियों को डिजिटल पर ध्यान देना जरूरी: रिपोर्ट

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 4:41 AM IST

कैपजेमिनाई और एफमा द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार बीमा कंपनियों को अबाधित सेवा और शानदार ग्राहक अनुभव मुहैया कराने के लिए अपने वितरण मॉडलों पर पुनर्विचार करने की जरूरत है, क्योंकि कोविड ने उद्योग के व्यावसायिक परिदृश्य में बदलाव ला दिया है। 
रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 60 प्रतिशत से ज्यादा बीमा अधिकारियों ने कहा कि कोविड महामारी से उनकी कंपनियों के ग्राहक वृद्घि प्रयास प्रभावित हुए, और करीब 40 प्रतिशत ने ग्राहक बनाए रखने की रफ्तार पर इसके प्रभाव की बात कही। 

वल्र्ड इंश्योरेंस रिपोर्ट 2021 शीर्षक वाली रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि खोया हुआ आधार पुन: पाने के लिए बीमा कंपनियों को ‘केयर’ दृष्टिïकोण पर विचार करना चाहिए, जिसमें ‘सुविधा, सलाह और पहुंच उनके माध्यमों की प्रभावकारिता के निर्माण एवं आकलन का केंद्र हैं।’
-रिपोर्ट में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, हांगकांग और भारत समेत 25 बाजारों से प्रतिक्रियाओं को शामिल किया गया है। रिपोर्ट में पाया गया है कि जहां 87 प्रतिशत बीमा कंपनियों ने कहा कि वह डिजिटल उन्नयन पर निवेश करेंगी, वहीं सिर्फ 32 प्रतिशत ने कहा कि डिजिटल चैनल बिक्री हासिल करने में प्रभावी रहे हैं, क्योंकि उनके पास व्यक्तिगत परामर्श क्षमताओं का अभाव था। एफमा के मुख्य कार्याधिकारी जॉन बेरी ने कहा, ‘डिजिटल निवेश बीमा कंपनियों की आगामी सफलता के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है।’

रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि बीमा कंपनियों को उभरते प्रौद्योगिकियों के साथ अपने वितरण नेटवर्क को सशक्त बनाने की जरूरत है। इनमें वर्चुअल रियलिटी और एआई को बढ़ावा देना, ग्राहकों की दैनिक जिंदगी में बीमा पर जोर देना आदि मुख्य रूप से शामिल हैं। बीमा कंपनियों के 77 प्रतिशत अधिकारियों ने कहा कि एजेंटों और ब्रोकर उनके बेहद महत्वपूर्ण वितरण चैनल हैं।

First Published : May 19, 2021 | 12:20 AM IST