आईसीआईसीआई बैंक ने बीएसएनएल सेल-वन के साथ बिल भुगतान को लेकर एक समझौता किया है, जिसके तहत बीएसएनएल के ग्राहक अपने बिल का भुगतान आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के जरिये कर सकेंगे।
बैंक द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्राहक अपने बैंक खाते या क्रेडिट कार्ड से बिल का भुगतान कर सकते हैं और अपने बिलों का संक्षिप्त विवरण ऑनलाइन देख सकते हैं एवं देय तिथि से पहले ई-मेल अलर्ट हासिल कर सकते हैं।
बैंक ऑनलाइन शॉपिंग मॉल सुविधा की भी पेशकश कर रहा है, जिसमें ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी के बाद बैंक की सुविधा के जरिये भुगतान कर सकते हैं।