भारत की प्रीमियम कार निर्माता कंपनी होंडा सिएल कार इंडिया ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ एक सहमति पत्र यानी एमओयू पर दस्तखत किया है।
इस समझौते के तहत बैंक कंपनी के कारों के लिए देश भर में फायनांस की सुविधा उपलब्ध कराएगा।
उम्मीद की जा रही है कि समझौता दोनों पक्षों को व्यापक बाजार तक पहुंच बनाने में मददगार साबित होगा।
इसके अलावा कार खरीदने वालों को भी कर्ज हासिल करने में सुविधा होगी। पंजाब नेशनल बैंक कार की कीमत का 90 फीसदी तक कर्ज देगा।