मार्च में हीरो होंडा की बिक्री बढ़ी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 10:17 PM IST

दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो होंडा की मार्च 2009 की बिक्री बढ़कर 3,53,342 इकाई हो गई,जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 10 फीसदी अधिक है।
वर्ष 2007-08 की समान अवधि में कंपनी ने 3,20,594 इकाई वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2008-09 में कुल 37,22,000 वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 12 फीसदी अधिक है।
पिछले साल कंपनी ने कुल 33,37,142 वाहन बेचे थे। वित्त वर्ष 2008-09 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 57 फीसदी रही, जबकि घरेलू बाजार में कुल 75,00,000 वाहन बेचे गए हैं।

First Published : April 1, 2009 | 2:25 PM IST