एचसीएल को 32 फीसदी का शुद्ध घाटा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 11:11 PM IST

एचसीएल इन्फोसिस्टम्स ने 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 32 फीसदी का कर पश्चात घाटा दर्ज किया है।
इस दौरान कंपनी का कर पश्चात शुद्ध मुनाफा 55.25 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 81.41 करोड़ रुपये के मुकाबले 32 फीसदी कम रहा।
मौजूदा तिमाही में कंपनी की कुल आय 3140.06 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की कुल आय 3305.08 करोड़ रुपये से 4.9 फीसदी कम रही।
कंपनी को मौजूदा तिमाही में 9.57 करोड़ रुपये का विदेशी विनिमय घाटा हुआ है।

First Published : January 27, 2009 | 6:52 PM IST