हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) को पनबिजली परियोजना के लिए भूटान से 688.06 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है।
पुनातसांगचु-1 नाम की इस परियोजना को 66 महीने में पूरा करना है। यह परियोजना पश्चिमी भूटान के फोदरंग जोंगकाग के पुनातसांगचु नदी पर स्थित है।