एचसीसी को जम्मू-कश्मीर में मिला 2729 करोड़ रुपये का ठेका

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 10:56 PM IST

हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) को राष्ट्रीय पनबिजली कॉरपोरेशन से 330 मेगावाट बिजली परियोजना के लिए 2729.49 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
कंपनी को यह ठेका ब्रिटेन की कंपनी हालक्रो के साथ मिला है। इसमें एचसीसी का हिस्सा 98 फीसदी है। कंपनी ने बीएसई को दी गई जानकारी में बताया कि प्रस्तावित परियोजना जम्मू-कश्मीर के कृष्णानगर नदी के किनारे स्थापित किया जाएगा।
इस परियोजना के तहत 37 मीटर ऊंचा कं क्रीट बांध, 23.5 किलोमीटर लंबी नहर और भूमिगत पावर हाउस का निर्माण शामिल है।

First Published : January 23, 2009 | 2:40 PM IST