जीटीएल शेयर पुनर्खरीद पर करेगी विचार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 5:38 PM IST

मुंबई की टेलिकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी जीटीएल ने बताया कि कंपनी की अतिरिक्त राशि का उपयोग कर शेयरों की पुनर्खरीद पर विचार किया जाएगा।
कंपनी इस मसले पर 15 जनवरी को होने वाली बोर्ड की बैठक में विचार करेगी। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि कंपनी 2008-09 में राजस्व के दिशा-निर्देश पर भी इस बैठक में चर्चा करेगी।
कंपनी अदा सेलवर्क्स वायरलेस इंजीनियरिंग के अधिग्रहण की भी योजना बना रही है।

First Published : January 5, 2009 | 3:17 PM IST