कंपनियां

Goodricke ग्रुप के MD अतुल अस्थाना ने इस्तीफा दिया, बताई ये वजह

Goodricke MD Resignation: अतुल अस्थाना इस्तीफा 29 फरवरी, 2024 की कारोबारी अवधि समाप्त होने के बाद से मान्य होगा।

Published by
ईशिता आयान दत्त   
Last Updated- February 21, 2024 | 11:25 PM IST

गुडरिक समूह के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी अतुल अस्थाना ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। समूह ने बुधवार को नियामकीय फाइलिंग में यह जानकारी दी।

अस्थाना ने 21 फरवरी को लिखे पत्र में कहा कि वह अपने प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उनका इस्तीफा 29 फरवरी, 2024 की कारोबारी अवधि समाप्त होने के बाद से मान्य होगा। अस्थाना ने कहा, ‘उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।’

बिज़नेस स्टैंडर्ड द्वारा पूछे जाने पर अस्थाना ने कहा, ‘समूह ने साल 2022 तक मुनाफा कमाया था। केवल साल 2023 में मुख्य रूप से कम कीमत वसूली के कारण समूह को नुकसान उठाना पड़ा था।’ आज हुई गुडरिक बोर्ड की बैठक में अस्थाना का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।

First Published : February 21, 2024 | 11:25 PM IST