जीएम-क्राइसलर ने मांगी सरकारी मदद

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 1:35 AM IST

आर्थिक मंदी का सामना कर रही प्रमुख अमेरिकी वाहन कंपनियों जनरल मोटर्स (जीएम) और क्राइसलर अमेरिकी सरकार से और ज्यादा मदद की मांग की है।
जीएम के आर्थिक संकट से निपटने के लिए उसे कुल मिलाकर 30 अरब अमेरिकी डॉलर की सरकारी सहायता की जरूरत होगी। कंपनी ने कहा कि आर्थिक मंदी की वजह से वैश्विक स्तर पर वह 47,000 नौकरियों को समाप्त करने के अलावा व्यापक पुनर्गठन योजना के तहत और पांच कारखानों को बंद कर सकती है।
अमेरिका के संघीय प्रशासन ने मंदी से निपटने के लिए जीएम को 13.4 अरब अमेरिकी डॉलर का ऋण दिया है। कंपनी ने कहा है कि अगर आर्थिक स्थित बदतर होती है तो वह 16.6 अरब डॉलर के अतिरिक्त ऋण की मांग करेगी।
कंपनी ने कहा कि वह अपने तीन ब्रांड साब, हुम्मर और सेटर्न को भी हटा रही है। उधर, क्राइसलर ने भी 3,000 नौकरियों को समाप्त करने की घोषणा की है। कंपनी ने ओबामा प्रशासन को अपनी योजनाओं का ब्योरा दिया और संकट से निपटने के लिए 5 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता की मांग भी की है।

First Published : February 18, 2009 | 11:17 PM IST