मंदी के दौर में भी जेनपैक्ट की चांदी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 1:36 AM IST

भारत की सबसे बड़ी बीपीओ कंपनी जेनपैक्ट की शुद्ध आय में 31 दिसंबर 2008 को समाप्त चौथी तिमाही में साल-दर-साल 50.8 फीसदी का इजाफा हुआ है।
इस दौरान कंपनी ने करीब 234.5 करोड़ रुपये की शुद्ध कमाई की, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की शुद्ध आय 155.5 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय 21.7 फीसदी बढ़कर 1409 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की कुल आय 1157.5 करोड़ रुपये थी। जेनपैक्ट के अध्यक्ष और सीईओ प्रमोद भसीन ने कहा कि मंदी के बावजूद कंपनी के लिए वर्ष 2008 बहुत अच्छा रहा और इस दौरान कंपनी की आय में भी जोरदार इजाफा हुआ।
कंपनी की आय में वर्ष 2008 के दौरान 26 फीसदी का इजाफा हुआ है। पूरे साल की शुद्ध आय की बात करें, तो इसमें 121.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 625.5 करोड़ रुपये पहुंच गई। वर्ष 2007 में कंपनी की शुद्ध आय 282.1 करोड़ रुपये थी।

First Published : February 18, 2009 | 11:27 PM IST