गेटवे मल्टीचैनल रिटेल (इंडिया) लिमिटेड ने हाइपरसिटी एग्रोज ब्रांड के तहत अपने खुदरा परिचालन को स्थगित करने का फैसला लिया है।
गेटवे मल्टीचैनल रिटेल हाइपरसिटी रिटेल (इंडिया) लिमिटेड और शॉपर्स स्टॉप का संयुक्त वेंचर है।
कंपनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मौजूदा आर्थिक माहौल में प्रदर्शन बेहतर नहीं होने की वजह से यह कदम उठाया जा रहा है।
होम रिटेल ग्रुप के फ्रेंचाइजी के तहत गेटवे रिटेल, कैटलॉग, स्टोर और इंटरनेट रिटेल संचालित करता है।