प्रमुख तेल और गैस कंपनी गेल इंडिया ने घोषणा की है कि उसने घरेलू स्रोतों और एलएनजी रुट के जरिये वित्तीय वर्ष 2009-10 में 9480 लाख मीट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस प्रतिदिन आपूर्ति करने के लिए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ एक समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किया है।
समझौते पत्र पर पेट्रोलियम सचिव आर. एस. पाण्डेय और गेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक यू. डी. चौबे ने हस्ताक्षर किए।