कंपनियां

जनवरी 2023 से बढ़ जाएंगी Ducati मोटरसाइकिल के सभी मॉडल की कीमतें

Published by
भाषा
Last Updated- December 19, 2022 | 12:22 PM IST

इटली की सुपरबाइक विनिर्माता कंपनी डुकाटी के मोटरसाइकिल के सभी मॉडल की कीमतें भारत में एक जनवरी से बढ़ जाएंगी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हालांकि उसने यह नहीं बताया कि मूल्य वृद्धि कितनी होगी। डुकाटी इंडिया ने एक बयान में कहा कि उसकी मोटरसाइकिल की पूरी श्रृंखला के दाम एक जनवरी 2023 से बढ़ जाएंगे।

इसमें कहा गया कि लागत का भार कुछ समय से कंपनी स्वयं पर ले रही थी लेकिन कच्ची सामग्री, उत्पादन और लॉजिस्टिक्स से संबंधित लागत में वृद्धि की वजह से उसे कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है।

First Published : December 19, 2022 | 12:16 PM IST