आईटी सेवा प्रदाता पटनी कंप्यूटर सिस्टम्ज के निदेशक ए के पटनी ने खुले बाजार सौदे से इक्विटी शेयरों को खरीदते हुए अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 7.23 फीसदी की है।
कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसके निदेशक ने 2.01 करोड़ रुपए में 1.66 लाख शेयर खरीदे हैं। इस अधिग्रहण से पहले पटनी की कंपनी में 7.10 फीसदी हिस्सेदारी है जो अब बढ़कर 7.23 फीसदी हो गई है।