मायटास इन्फ्रा के पुनर्गठन की मांग

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 8:39 PM IST

मायटास इन्फ्रा लि. के कर्जदाताओं ने कंपनी को पुनर्गठित करने की मांग की है।
मायटास इन्फ्रा के नवनियुक्त बोर्ड सदस्य ओ पी वैश्य और वेद जैन ने यह जानकारी दी। इन्होंने उम्मीद जताई कि 25 मार्च तक दोनों पक्षों के बीच इस मसले पर कोई सहमति बन जाएगी।
गुरुवार को ओ पी वैश्य की अध्यक्षता में मायटास की बैठक हुई। बोर्ड ने कंपनी की मौजूदा स्थिति और विभिन्न परियोजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में रिपोर्ट मांगी।
कंपनी के उपाध्यक्ष बी तेजा राजू और अतिरिक्त निदेशक बी नरसिंह राव भी इस बैठक में मौजूद थे। अब अगले हफ्ते बोर्ड की बैठक होगी। इस बीच, नवनियुक्त दोनों बोर्ड सदस्यों ने कहा कि वे हिस्सेदारों सहित कंपनी के कर्जदाताओं की एक अनौपचारिक बैठक बुलाएंगे।

First Published : March 20, 2009 | 12:38 PM IST