डाबर ने पेश की एंटी डैन्ड्रफ शैम्पू की नई रेंज

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 7:06 PM IST

एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया ने वाटिका शैम्पू ब्रांड, खासकर एंटी डैन्ड्रफ श्रेणी में विस्तार की योजना बनाकर अपने प्रतिद्वद्वियों को तगड़ी चुनौती पेश की है।
इस कदम के साथ कंपनी बाजार में मौजूद बहुराष्ट्रीय कंपनियां एचयूएल और पी ऐंड जी की कतार में शामिल हो गई है, जो पहले से ही इस तरह के ऑफर पेश कर चुकी है।
इसके अलावा कंपनी डैन्ड्रफ कंट्रोल के लिए एक नई रेंज भी ला रही है। नई रेंज मौजूदा ब्रांड वाटिका से अलग होगी और इसका नया ग्राफिक्स डैन्ड्रफ कंट्रोल के सब ब्रांड के तौर पर तैयार किया जाएगा। इसके साथ कंपनी ने इस नए ब्रांड को उतारने के लिए प्रीटि जिंटा को नया ब्रांड एम्बेसेडर भी नियुक्त किया है।
वर्तमान में भारत में शैम्पू का 2200 करोड़ रुपये का बाजार है और यह सालाना आधार पर 15 फीसदी की दर से विकास कर रहा है। अगर एंटी डैन्ड्रफ शैम्पू की बात करें, तो इसका बाजार 630 करोड़ रुपये का है। एंटी डैन्ड्रफ शैम्पू का बाजार भारत में तेजी से बढ़ा है।
वर्ष 2007-08 में एंटी डैन्ड्रफ शैम्पू के बाजार ने 15.2 फीसदी का इजाफा दर्ज किया है। अगर डाबर इंडिया की बात करें, तो हेयर केयर का हिस्सा कंपनी की कुल पोर्टफोलियो में इसका हिस्सा 85 फीसदी है। इसमें केश तेल, शैम्पू और कंडीशनर के नए रेंज भी शामिल हैं।
डाबर इंडिया लिमिटेड के सीओओ (कं ज्यूमर केयर) वी. एस. सीताराम ने कहा, ‘वाटिका शैम्पू ने 38 फीसदी का विकास दर्ज किया है, जबकि इस खंड की विकास दर 18 फीसदी रही है। इस बाबत नए रेंज की पेशकश और प्रीटि जिंटा को एम्बेसेडर बनाने के बाद मुझे यह भरोसा है कि यह बाजार में मौजूद अन्य ब्रांडों को कड़ी टक्कर देगा। उम्मीद है कि अगले तीन साल में इस ब्रांड का कारोबार दुगुना हो जाएगा।’
वाटिका एंटी डैन्ड्रफ शैम्पू की नई रेंज न केवल डैन्ड्रफ को नियंत्रित करेगी, बल्कि इससे बाल को प्राकृतिक सुंदरता मिलेगी और बाल गिरने की संभावना भी कम होगी। इसके अलावा इस नई रेंज से बाल को प्राकृतिक तौर पर काला रखने में भी मदद मिलेगी।

First Published : March 6, 2009 | 1:01 PM IST