अदालत ने एसएफआईओ को राजू से पूछताछ की दी मंजूरी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 12:57 AM IST

स्थानीय अदालत ने आज गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) को सत्यम के संस्थापक रामलिंग राजू कंपनी के पूर्व मुख्य कार्याधिकारी और प्रबंध निदेशक एमडी रामा राजू और पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी वाडलामणि श्रीनिवास से पूछताछ करने की मंजूरी दी।
एसएफआईओ कल उनसे पूछताछ कर सकेगा। एसएफआईओ की याचिका पर मजिस्ट्रेट की अदालत ने इसकी मंजूरी दी है। जांच दल चंचलगुड़ा केंद्रीय कारागार में आरोपियों के बयान लेगा।
एसएफआईओ को सत्यम कंप्यूटर के 7 800 करोड़ रूपए के घोटाले के संबंध में प्राईसवाटरहाऊस के भागीदार एस गोपालकृष्णन और ताल्लुरी श्रीनिवास का भी बयान दर्ज करने की मंजूरी दी गई है।

First Published : February 13, 2009 | 6:40 PM IST