कंपनियां

कोयले से गैस बनाने की महत्वाकांक्षी योजना को मिलेगी नई रफ्तार, आज होगा बड़ा रोडशो

कोयला मंत्रालय 46,000 करोड़ रुपये की कोयला गैसीकरण योजना में निवेश आकर्षित करने के लिए मुंबई में तीसरा रोडशो आयोजित करेगा

Published by
बीएस संवाददाता   
Last Updated- June 18, 2026 | 9:01 AM IST

कोयला मंत्रालय 18 जून को मुंबई में सरकार की 46,000 करोड़ रुपये की सतह कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण कार्यक्रम में उद्योग की भागीदारी को आकर्षित करने के लिए एक रोडशो का आयोजन करेगा। मंत्रालय रसायनों और औद्योगिक फीडस्टॉक के उत्पादन के लिए घरेलू कोयले के उपयोग के प्रयासों को तेज कर रहा है।

इस योजना के तहत हितधारकों तक पहुंचने की कवायद में मंत्रालय द्वारा इस तरह का तीसरा आयोजन मुंबई में किया जा रहा है। इसके पहले नई दिल्ली और हैदराबाद में रोडशो हो चुके हैं। इस रोडशो के माध्यम से कोयला गैसीकरण परियोजनाओं में हितधारकों को जोड़ने की कवायद होगी।

First Published : June 18, 2026 | 9:01 AM IST