कंपनियां

GAIL के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह को CBI ने किया गिरफ्तार, 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

CBI के अधिकारियों ने बताया कि गैस पाइपलाइन परियोजनाओं में कुछ ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए यह रिश्वत ली गई थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 05, 2023 | 11:19 PM IST

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कथित तौर पर 50 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में गेल (इंडिया) लिमिटेड के एक कार्यकारी निदेशक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गैस पाइपलाइन परियोजनाओं में कुछ ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए यह रिश्वत ली गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि गेल के कार्यकारी निदेशक (परियोजनाएं) के.बी. सिंह के अलावा चार अन्य लोगों को भी मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले के सिलसिले में दिल्ली, नोएडा और विशाखापत्तनम में कई स्थानों पर तलाशी जारी है।

यह भी पढ़ें : AYUSH hacked: आयुष झारखंड की वेबसाइट से 3.2 लाख लोगों के आंकड़े लीक

First Published : September 5, 2023 | 3:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)