एडुकॉम्प के खिलाफ मामला

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 6:03 PM IST

एडुकॉम्प के प्रबंध निदेशक सहित कंपनी के प्रवर्तकों पर गाजियाबाद में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। धारा-420, 467, 468 और 471 के तहत दायर इस प्राथमिकी के बाद बंबई स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयरों में 3.58 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।
कंपनी के प्रबंध निदेशक शांतनु प्रकाश ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि यह कंपनी के शेयरों और उसकी छवि को नुकसान पहुंचाने की एक और साजिश है। उनके मुताबिक, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारी सरकार ऐसी गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगा पाती।

First Published : February 26, 2009 | 11:42 PM IST