जायडस कैडिला (कैडिला हेल्थकेयर) ने अमेरिकी दवा कंपनी, इली लिली के साथ दवाओं के शोध और विकास का एक समझौता किया है।
इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां मिलकर दिल की बीमारियों के लिए नई दवाओं की खोज करेंगी। यह पिछले नौ महीनों किसी बड़ी भारतीय कंपनी का किसी विदेशी कंपनी के साथ किया गया दवाओं की खोज के लिए किया गया समझौता है।
नौ माह पहले टाटा की दवा कंपनी एडवीनस थेरेप्टिस ने दो दवाओं की खोज के लिए ऑर्थो-मैक्निल-जैंस्सेन के साथ समझौता किया था। उन दवाओं के बारे में दोनों कंपनियों ने जानकारी नहीं दी थी।
इस पहले पिछले साल जनवरी से लेकर सितंबर के बीच भारतीय दवा कंपनियों ने एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 10 समझौते किए थे। इस समझौते के तहत कैडिला दिल की बीमारियों का इलाज करने वाले मोल्युक्यूल्स की खोज और उसका विकास करेगी।