फार्मा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर का तीसरी तिमाही में शुध्द मुनाफा बढ़कर 60.53 करोड़ रुपये हो गया, जो पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में 51. 56 करोड़ रुपये था।
समीक्षाधीन अवधि में परिचालन से उसकी कुल बिक्री बढ़कर 749.10 करोड़ रुपये हो गई, जो पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में 579.53 करोड़ रुपये थी।
एचसीएल को घाटा
एचसीएल इन्फोसिस्टम्स ने 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर 32 फीसदी का घाटा दर्ज किया है। मौजूदा तिमाही में कंपनी की कुल आय 3140.06 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की कुल आय 3305.08 करोड़ रुपये से 4.9 फीसदी कम रही।
ग्लैक्सो की सुधरी सेहत
ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन कंज्यूमर हेल्थकेयर लिमिटेड (जीएसके- सीएच) ने 31 दिसंबर 2008 को समाप्त तिमाही में 32.58 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है, जो पिछले साल की समान अवधि के 27.51 करोड़ रुपये के मुकाबले 18.43 फीसदी अधिक है।
मौजूदा तिमाही में कंपनी की कुल आय 343.56 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 294.29 करोड रुपये के मुकाबले 17 फीसदी अधिक रही।
ओरेकल को मिला मुनाफे का सॉफ्टवेयर
ओरेकल फिनांशल सर्विसेज सॉफ्टवेयर को 31 दिसंबर 08 की समाप्त तिमाही में 263.55 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 106.66 करोड़ रुपये था।
मोटे मुनाफे ने बढ़ाई सन की रोशनी
सन टीवी नेटवर्क्स का 31 दिसंबर, 2008 को समाप्त तीसरी तिमाही में शुध्द मुनाफा 9. 71 फीसदी बढ़कर 112. 24 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का पूर्व वित्त वर्ष की समान अवधि में शुध्द मुनाफा 102.30 करोड़ रुपये था।
मुनाफे में विथ
दवा कंपनी विथ को 31 दिसंबर 08 को समाप्त तिमाही में 20.79 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 18.52 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी को पिछले साल की इसी तिमाही में 17.54 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ था।
बढ़ा यूटीवी का लाभ
यूटीवी सॉफ्टवेयर कम्युनिकेशन को तीसरी तिमाही में 29.90 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 29.55 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी को पिछले साल की इसी तिमाही में 23.90 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ था।