पर एयरटेल ने बजाई मुनाफे की घंटी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 09, 2022 | 10:55 PM IST

दूरसंचार क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारती एयरटेल को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पिछले साल इसी अवधि के दौरान हुए शुद्ध लाभ की तुलना में 38.34 फीसदी ज्यादा शुद्ध लाभ हुआ है।


वित्त वर्ष 2007-08 की तीसरी तिमाही में जहां कंपनी ने 1,722 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया वहीं 31 दिसंबर 2008 को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 2,159 करोड़ रुपये हो गया।

पिछले साल इसी दौरान कंपनी की कुल आय जहां 6,964 करोड़ रुपये थी वहीं चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 9,633 करोड़ रुपये हो गई।

एयरटेल के तीसरी तिमाही के आंकड़े

2008-09,                      2007-08


                 शुद्ध लाभ 
   2,159                         1,722
               कुल आय
   9,633                         6,964


करोड़ रुपये

First Published : January 22, 2009 | 11:52 PM IST