बीएसएनएल ने जारी की 11 शहरों में 3 जी सेवा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 6:32 PM IST

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने देश के 11 शहरों में 3 जी मोबाइल सेवा की शुरूआत एक साथ की है।
ये 11 शहर आगरा, अंबाला, जालंधर, जयपुर, देहरादून, शिमला, लखनऊ, रांची, दुर्गापुर, हल्दिया, पटना और जम्मू हैं।
बीएसएनएल ने 3 जी सेवा के तहत प्री-पेड, पोस्ट-पेड, वीडियो और डाटा प्लान के लिए टैरिफ प्लान की भी घोषणा की।
1000 रुपये के प्लान के तहत वॉयस कॉल 10 पैसे प्रति मिनट हो जाएगा, जबकि 1350 रुपये के प्लान के तहत लोकल एसएमएस मिलेगा।
2500 रुपये के प्लान वीडियो कॉल अनलिमिटेड 1 रुपया और एसटीडी वीडियो कॉल 2 रुपये हो जाएगा।

First Published : February 27, 2009 | 5:55 PM IST