भारती ने आस्ट्रेलिया जापान केबल से मिलाया हाथ

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 10:16 PM IST

दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने पैसिफिक आयलैंड ऑफ गुआम में अपने मौजूदा एवं आगामी नेटवर्क को इंटरकनेक्ट करने के लिए आस्ट्रेलिया जापान केबल के साथ समझौता किया है। 
एयरटेल की विज्ञप्ति के मुताबिक सौदे के बाद दोनों कंपनियां सिंगापुर और अमेरिका की पश्चिमी तट से आस्ट्रेलिया को सेवाएं मुहैया करा सकती हैं। 
भारती एयरटेल आगामी एशिया अमेरिका गेटवे (एएजी) केबल सिस्टम में अपनी परिसंपत्तियों का इस्तेमाल करेगी जबकि आस्ट्रेलिया जापान केबल अपनी परिसंपत्तियों का उपयोग आस्ट्रेलिया जापान केबल सिस्टम में करेगी।
कंपनी ने कहा कि कंपनियों के केबल सिस्टम्ज को गुआम में जोड़ा जा सकता है। एशिया अमेरिका गेटवे (एएजी) 17 कंपनियों का समूह है।

First Published : April 1, 2009 | 2:01 PM IST