कंपनियां

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को NTPC से मिला ठेका

BHEL ने एक बयान में कहा कि यह संयंत्र उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के सिंगरौली में मौजूदा 2,000 मेगावॉट के तापीय बिजली स्टेशन (टीपीएस) के पास स्थापित किया जाएगा।

Published by
भाषा   
Last Updated- March 19, 2024 | 11:01 PM IST

सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने मंगलवार को कहा कि उसे एनटीपीसी से 1,600 मेगावॉट की सिंगरौली अत्याधुनिक तापीय बिजली परियोजना चरण-3 की स्थापना के लिए ठेका मिला है।

बीएचईएल ने एक बयान में कहा कि यह संयंत्र उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के सिंगरौली में मौजूदा 2,000 मेगावॉट के तापीय बिजली स्टेशन (टीपीएस) के पास स्थापित किया जाएगा।

सिंगरौली टीपीएस राज्य में एनटीपीसी का पहला बिजली संयंत्र था, जिसकी स्थापना 1982 में हुई थी। बयान में कहा गया कि सिंगरौली में बीएचईएल ने पहले जो मशीनें लगाईं थी, वे चालू होने के बाद बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

First Published : March 19, 2024 | 11:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)