बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने प्रीमियम लाइफस्टाइल श्रेणी में बजाज प्लेटिर्नां नाम से होम एप्लाइंसेस की नई रेंज पेश की है।
कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार उसकी नई पेशकश में वाटर हीटर फूड प्रोसेसर जेएमजी ओटीजी टोस्टरर्स आदि शामिल है।
बजाज ने कहा कि आधुनिक भारतीय रसोईघरों के लिए प्रमुख माने जाने वाले अन्य उपकरणों जैसे रूम हीटर एवं माईक्रोवेव में भी धीरे-धीरे विस्तार करेगी।
कंपनी के कार्यकारी निदेशक रामकृष्णन ने कहा बजाज प्लेटिना श्रेणी के एप्लाइंसेस में कदम रखते हुए हमने घरेलू एप्लाइंसेस के आधुनिक बाजार खंड में कदम रखा है।