कंपनियां

Bagzone ने विस्तार के लिए First Bridge से 90 लाख अमेरिकी डॉलर जुटाए

विस्तार से 1,000 नौकरियों का सृजन होगा और कंपनी टियर-2 व टियर-3 शहरों के बाजारों में प्रवेश करेगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 12, 2023 | 11:11 PM IST

बैगज़ोन लाइफस्टाइल्स (Bagzone Lifestyles) ने फर्स्ट ब्रिज इंडिया ग्रोथ फंड से 90 लाख अमेरिकी डॉलर (75 करोड़ रुपये) जुटाने की घोषणा की है। लावी की मूल कंपनी ने कहा कि वह अपनी ऑफलाइन उपस्थिति का विस्तार करने के लिए 1.50 लाख वर्ग फुट की विनिर्माण सुविधा स्थापित करने और 300 विशेष ब्रांड आउटलेट खोलने की योजना बना रही है।

कंपनी की ओर से बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, विस्तार से 1,000 नौकरियों का सृजन होगा और कंपनी टियर-2 व टियर-3 शहरों के बाजारों में प्रवेश करेगी।

यह भी पढ़ें : इजराइल में सुरक्षित हैं TCS के 250 कर्मचारी, कंपनी ने दी जानकारी

कंपनी के मुख्य कार्यकारी आयुष तैनवाला ने कहा, ‘‘ उनके (फर्स्ट ब्रिज) पास कई सफल उपभोक्ता व्यवसायों के निर्माण का काफी अनुभव है। हमें उम्मीद है कि अगले कुछ वर्षों में हम 10 गुना बढ़ेंगे और एक बहु-श्रेणी, बहु-ब्रांड व्यवसाय बन पाएंगे।’’

First Published : October 12, 2023 | 12:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)