31 मार्च 2009 को समाप्त तीसरी तिमाही के दौरान अवध शुगर का शुध्द लाभ 10.82 करोड़ रुपए रहा जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 35.13 प्रतिशत कम है। कंपनी ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को उक्त जानकारी दी।
कंपनी को पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 16.68 करोड़ रुपए का शुध्द लाभ हुआ था। यद्यपि कंपनी की कुल बिक्री बढ़कर 104.83 करोड़ रुपए हो गई जो पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 89.93 करोड़ रुपए थी।
31 मार्च को समाप्त नौ माह के दौरान कंपनी का शुध्द लाभ 17.50 करोड़ रुपए रहा जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को 1.51 करोड़ रुपए का शुध्द घाटा हुआ था।