कंपनियां

Avaada Energy ने सोलर प्रोजेक्ट के लिए जुटाए 315 करोड़ रुपये

Avaada ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि ढांचागत वित्त प्रदाता असीम इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड (एआईएफएल) से उसे अपनी सौर बिजली परियोजना के लिए वित्तपोषण मिला है।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 29, 2024 | 3:40 PM IST

अवाडा समूह की इकाई अवाडा एनर्जी (Avaada Energy) ने कर्नाटक में अपने इस्तेमाल वाली सौर परियोजना के लिए असीम इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस से 315 करोड़ रुपये का वित्त जुटाया है।

कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि ढांचागत वित्त प्रदाता असीम इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड (एआईएफएल) से उसे अपनी सौर बिजली परियोजना के लिए वित्तपोषण मिला है। इस परियोजना को कर्नाटक सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड (केएमएफ) के साथ दीर्घावधि बिजली खरीद समझौते के तहत विकसित किया जा रहा है।

यह परियोजना कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में स्थित है। अवाडा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल ने बयान में कहा, ‘‘315 करोड़ रुपये का यह सफल वित्तपोषण असीम इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस के साथ हमारे दीर्घकालिक संबंधों को दर्शाता है।’’

First Published : May 29, 2024 | 3:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)